Dr Bharat Saran from Barmer provides coaching through an Institute by the name '50-Villagers' to the needy students to get admission in NEET and All India Institute of Medical Sciences. Email:bharatsaran10@gmail.com, Mob: 9413942612
जीवन परिचय
डॉ भरत सारण : मानवतावाद का पुरोधा, An empathetic doctor, स्वानुभूति से परिपूर्ण डॉक्टर। एक अत्यंत सामान्य पृष्ठभूमि के कृषक परिवार में जन्म । ग्रामीण जीवन की विकट परिस्थितियों से
संघर्ष करते हुए पढ़ाई के सोपान सधे हुए कदमों से पार किए। अभाव और उपेक्षा को चुनौती के रूप में स्वीकार कर बुलंद हौंसले , लगन और आत्मविश्वास के बल पर जीवन-पथ पर आगे बढ़ने का क्रम जारी रखा। एक ऊर्जावान, कर्तव्यनिष्ठ ,सामाजिक सरोकारी, परहितकारी, अनुशासन प्रिय,ओज़ ,जोश, होश से भरपूर शालीन शख्सियत।

- मूल निवासी: गांव - छीतर का पार, तहसील-बायतु, जिला- बाड़मेर (राजस्थान) पिन 344035
- जन्म-तिथि: 5 जून 1985
- माता जी का नाम: श्रीमती धन्नी देवी
- पिता जी का नाम: श्री जेताराम सारण
शैक्षणिक योग्यता
- वर्ष 2015 में एम. बी. बी. एस. डिग्री अर्जित ; राजकीय मेडिकल कॉलेज, कोटा से
- वर्ष 2003 में सीनियर सेकेंडरी परीक्षा उतीर्ण; राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्टेशन रोड, बाड़मेर से 67 प्रतिशत प्राप्तांक के साथ।
- वर्ष 2001 में सेकेंडरी परीक्षा उतीर्ण ; राजकीय सेकेंडरी स्कूल, कवास (बाड़मेर) से 80 प्रतिशत प्राप्तांक के साथ।