Showing posts with label JAT. Show all posts
Showing posts with label JAT. Show all posts

Saturday, December 28, 2019

आजाद हिन्द फौज के एक अमर शहीद फौजी की सबसे सुंदर रागनी(हरियाणवी कविता)

आजाद हिन्द फौज के एक अमर शहीद फौजी की
सबसे सुंदर रागनी(हरियाणवी कविता)
बज्र जैसा हृदय करकै पकड़ कालजा थाम लिए
रणभूमि म्हं जां सूं गोरी मेरी राम राम लिए।
देश प्रेम की आग बुरी मनैं पड़ै जरूरी जाणा
घर बैठे ना काम चलै मनैं जाकै देश बचाणा
तेरी नणद का भाई चाल्या पहर केसरी बाणा
मरणा जीणा देश की खातर यो मनैं फर्ज निभाणा
रखणी होगी लाज वतन की प्यारी रट घनश्याम लिए।
बज्र जैसा हृदय करकै पकड़ कालजा थाम लिए
रणभूमि म्हं जां सूं गोरी मेरी राम राम लिए।

Thursday, October 11, 2018

जाट DNA और हमारे पूर्वज

*💐जाट DNA और हमारे पूर्वज 💐*

 हमारे पूर्वजों ने  DNA को एक ख़ानदान और नस्ल के तौर पर देखा कि किस प्रकार से हमारी नस्ल को कामयाब रखा जा सकता है । चाहें कोई राजा हो या चाहें एक आम आदमी , सभी ने हमारी नस्ल को कामयाब रखने के लिए पूरा ज़ोर लगाया । यह हमारे पूर्वजों की बहुत बड़ी महानता है कि आज हमारा DNA अन्य लोगों से अलग है जो हमारे स्थाई धंधों जैसे कि खेती और लड़ाई से बना है जो ज़मीन से जुड़े हुए थे और इसीलिए हम कबड्डी और कुश्ती सदियों से खेलते आ रहें हैं ।

Saturday, May 19, 2018

बलदेवराम जी मिर्धा

जब बलदेव के बल पर झूम उठा मारवाड़...

मानव सभ्यता में दो पहलू होते है।एक अच्छाई का तो दूसरा बुराई का।हर सभ्यता के हर कालखंड में जब अत्याचार सीमा लांघने लगते है तो कोई न कोई महापुरुष बगावत का झंडा उठाकर खड़ा हो जाता है।मारवाड़ की मरुधरा में जब राजाओं/सामंतों का आतंक चरम पर था उस समय कुचेरा,नागौर की धरा पर 17जनवरी 1889 को मगाराम जी राड़ के घर किसान केसरी के नाम से विख्यात बलदेवराम जी मिर्धा का जन्म हुआ था।मगाराम जी का परिवार जोधपुर राज्य में पोस्ट व टेलीग्राफ का कार्य देखता था व इनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जोधपुर राज्य की तरफ से "मिर्धा"की उपाधि दी गई थी।

Wednesday, May 2, 2018

JAT HISTORY BOOKS जाट इतिहास पुस्तकें

JAT HISTORY BOOKS                                                                                                                                 जोगाराम सारण,बाड़मेर के पास श्री किसान शोध संस्थान लायब्रेरी गरल बाड़मेर में निम्न पुस्तकें उपलब्ध हैं । पता: जोगाराम सारण, द्वारा - अशोक पुस्तक भंडार, किसान छात्रावास, बाड़मेर, राजस्थान. मोबा. - 09928854294
  • 1 जाट इतिहास- आर एस फौजदार
  • 2 क्षत्रियों का इतिहास-परमेश शर्मा & राजपाल शास्त्री
  • 3 वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल (नाटक)- कुं. पुष्करसिंह
  • 4 जाट बंधू (स्मारिका) - रामचरण बड़ाया

डाबड़ा कांड के शहीद

#अमर_शहीदों_को_नमन्                                           13मार्च 1947का दिन था।जगह थी नागौर जिले की डीडवाना तहसील में गांव डाबड़ा!एक कि...