Thursday, August 30, 2018

कुछ सवाल खुद से पूछिए....

*यदि आप समाज के वरिष्ठ सदस्य हैं तो अपने आप से ये प्रश्न कीजिये....*

1. क्या मैंनेअपने स्तर पर किसी सामाजिक कुरीति को रोकने का प्रयास किया???
2. क्या मैंने समाज के किसी गरीब व असहाय व्यक्ति या उसके परिवार की सहायता की या सहायता का भरोसा दिलाया???
3. क्या मैंने किसी निजी विवाह समारोह में उपस्थित होने पर दहेज न लेने व दहेज न देने के लिए किसी एक व्यक्ति को प्रेरित किया???

4. क्या मैंने किसी समाज के किसी गरीब व प्रतिभाशाली बच्चे की उंगली पकड़कर उसे उच्च शिक्षा का भरोसा दिया???
5. क्या मैंने अपने स्वयं के घर या परिवार में फिजूलखर्ची रोकने जैसे कार्य की शुरुआत की???
6. क्या मैंने समाज की किसी गरीब व असहाय विधवा को उसके आजीवन भरण पोषण की सहायता का भरोसा दिलाया???
7. क्या मैंने समाज के किसी गरीब असहाय वृद्ध व्यक्ति का सम्मान किया???
8. क्या मैंने किसी दो परिवारों में वर्षों से चल रहे झगड़ो को सुलझाने में पहल की???
9. क्या मैंने किन्ही दो परिवार (लड़का व लड़की) के संबंधों को पुनर्स्थापित करने का प्रयास किया???
10. क्या मैंने सार्वजनिक या निजी स्तर पर वरिष्ठ पद पर रहते हुए समाज के लोगो से विचार विमर्श किया???
11. क्या मैंने समाज के साधारण व्यक्ति से समाज सुधार पर उसके विचारों को अहमियत दी???
12. क्या मैंने समय समय पर समाज की एकता जैसे विषय पर किसी कार्यक्रम का आयोजन किया???
13. क्या मैंने समाज के फंड का उपयोग, समाज की राय के अनुसार व्यय किया???

*यदि इन प्रश्नों में से अधिकतर प्रश्नों के उत्तर यदि आप ने अपने आप से "ना" में दिए है तो आप अपने आप को व समाज को धोखा दे रहे है...*

जब आप समाज की किसी भी संस्थान के किसी भी पद पर चुन लिए जाते है तो समाज का प्रत्येक व्यक्ति आपसे बहुत सारी उम्मीदों की आस लगता है कि आप समाज हित मे कुछ अच्छा कार्य करेंगे, मुझे विश्वास है कि ये एक कड़वा सच है जो कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति समाज सुधार के लिए जिम्मेदार है, लेकिन ये तभी संभव है जब आप हम सब उन्हें एक नई दिशा दें।

No comments:

Post a Comment

डाबड़ा कांड के शहीद

#अमर_शहीदों_को_नमन्                                           13मार्च 1947का दिन था।जगह थी नागौर जिले की डीडवाना तहसील में गांव डाबड़ा!एक कि...